फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The person who shot and killed his brother has been arrested

Mathura News: गोलियां मारकर भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The person who shot and killed his brother has been arrested
नौहझील (मथुरा)। थाना क्षेत्र के गांव शल्ल में जमीन के विवाद में छोटे भाई की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी बड़े भाई को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व खोखा बरामद किया है। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

सगे भाई संजीव व अजीत में पिता चंद्रपाल की 14 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर 2-3 वर्षों से विवाद चल रहा था। छोटा बेटा अजीत अविवाहित था। मंगलवार रात लगभग 11:30 बजे हुए झगड़े में बड़े भाई संजीव ने तमंचे से अजीत में दो गोलियां मार दीं। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। चौकीदार डंबर सिंह ने रात करीब 12 बजे सूचना पुलिस को दी। इधर परिजन द्वारा पुलिस को तहरीर देने से इन्कार करने पर चौकीदार ने नामजद संजीव के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

हत्यारोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमों द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। शुक्रवार दोपहर लगभग 11 बजे थाना प्रभारी सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजना कट के पास से हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए कार्रवाई की गई है। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed