{"_id":"651f0b98fb31c6b8d3070b46","slug":"the-person-who-complained-against-the-principal-in-a-fake-name-was-caught-mathura-news-c-29-1-noi1022-142931-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रिंसिपल के खिलाफ फर्जी नाम से शिकायत करने वाला पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रिंसिपल के खिलाफ फर्जी नाम से शिकायत करने वाला पकड़ा
विज्ञापन
मथुरा। कोतवाली थाना पुलिस ने बीएसए कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ फर्जी नाम से शिकायत करने वाले आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी केआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि उसने किसके कहने पर फर्जी शिकायत की थी।
बीएसए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. ललित मोहन शर्मा के खिलाफ फर्जी नाम से शिकायत करने वाले आरोपी की पहचान दिनेश के रूप में हुई है। मामला 19 जून 2023 का है। आगरा के प्रतापपुरा डाकघर से बीएसए कॉलेज में आचार्य भौतिकी विभाग डॉ. शिवराज भारद्वाज के नाम से डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति को शिकायत की गई थी। शिकायत में वित्तीय अनियमितताओं समेत कई आरोप लगाए गए।
प्रिंसिपल ने डॉ. शिवराज भारद्वाज से बात की तो पता चला की उनके द्वारा कोई शिकायत नही की गई है। इसके बाद प्रिंसिपल ने एसएसपी मथुरा से शिकायत की। जांच में प्रतापपुरा डाकघर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया तो पता चला की शिकायत करने वाला केआर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दिनेश है। तस्वीर साफ होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। ये पूरा मामला दोनों कॉलेजों के शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।