फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The people of the Christian community woke up with the sound of the church bell in the middle of the night

Mathura News: मध्य रात चर्च बैल की ध्वनि के साथ ही झूम उठे ईसाई समुदाय के लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
The people of the Christian community woke up with the sound of the church bell in the middle of the night
मथुरा। मध्य रात्रि प्रभु यीशु मसीह का आगमन हुआ। इस पल की प्रतीक्षा में चर्चों में मौजूद ईसाई समुदाय उमंग, उत्साह से भर गया। प्रार्थना सभा हुईं। चर्चों को प्रभु यीशु मसीह के स्वागत के लिए सजाया गया था।
विज्ञापन

सद्भावना फाउंडेशन के अध्यक्ष व सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष दयाल ने बताया कि क्रिसमस पर ईसाई समुदाय में जोश और उमंग का माहौल रहा। प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में तैयारी में जुटे रहे। मध्य रात्रि में चर्च बैल के बजने के साथ ही यीशु मसीह के आमद का संकेत मिला। गिरजा घरों में वॉच नाइट सर्विस का आयोजन किया गया। मध्य रात को प्रभु यीशु मसीह के जन्म के बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़ा दिन के रूप में मनाया जाएगा। रविवार को क्रिसमस पर ईसाई समुदाय के लोग चर्च में एकत्रित होंगे और प्रभु की आराधना की जाएगी। पास्टर द्वारा प्रभु का संदेश लोगों को दिया जाएगा। प्रार्थना सभा के उपरांत केक काटा जाएगा।
विज्ञापन

मथुरा। क्रिसमस के पूर्व शनिवार को स्कूल-कालेजों में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। क्रिसमस का आनंद लिया। विभिन्न आयोजन किए गए।
राजीव इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सेंटा क्लॉज बनकर आकर्षक उपहार भी बांटे। 2022-23 में जीती प्रतियोगिताओं की ट्रॉफी तथा प्रशस्ति-पत्र भी प्राप्त किए। संचालन कर्षित अग्रवाल और आरना मंगला ने किया। आरके. एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानदीप शिक्षा भारती में बच्चों ने सेंटा क्लाज की वेषभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मुस्कान बिखेर दी। सेंटा क्लाज बने बच्चों ने उपहारों को उछाला और उपस्थित बच्चों ने उन्हें प्राप्त किया। संस्थापक सचिव पद्श्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म एवं संस्कृतियों का देश है। सैंटा क्लाज की भूमिका में अक्ष भाटिया रहे। प्रधानाचार्य रजनी नौटियाल, शैक्षिक निदेशक प्रीति भाटिया, दीपाली वर्मा, उर्वशी भार्गव, अपर्णा सक्सेना, नीलम आहूजा, याशिका आदि मौजूद रहे।
मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल में विभिन्न क्लासों के बच्चें सेंट्रो क्लाज बने। टॉफी चॉकलेट आदि उपहार बांटे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम शर्मा, विद्यालय के संस्थापक सचिव यूथ आईकॉन कन्हैया गुर्जर, तानिया भड़ाना, रितिका भड़ाना, अध्यक्ष सुश्री स्वती शर्मा, खुशबू सिंह, कुणाल, विजय गुर्जर, ज्योति कोली एवं आंचल सिंह आदि मौजूद रहे।
एमपीएसएम. ग्रेस कान्वेंट स्कूल गणेशरा में क्रिसमस पर्व पर सुरकुटी आगरा के विद्यार्थी मौजूद रहे। स्कूल बैंड से उनका सत्कार किया। क्रिसमस कार्निवाल, क्रिसमस केरल, अंताक्षरी सहित विभिन्न आयोजन हुए। प्रधानाचार्य डॉ. मायरा सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रबंधक अनुपम सिंह ने संचालन किया।
प्रसाद पब्लिक विद्यालय में क्रिसमस के अवसर पर नृत्य प्रतियोगिता हुई। विद्यालय अध्यक्ष अजय अग्रवाल व संरक्षक रचना अग्रवाल, शालिनी शर्मा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना सिंह चौहान, नंदिनी सिंह प्रियांशी खंडेलवाल व सीमा शुक्ला शामिल रहीं।

बाबा कढे़रा सिंह विद्या मंदिर मेंप्रधानाचार्य डॉ इंद्र प्रकाश दुबे ने पर्व का संदेश दिया। चेयरमैन सुरेश सिंह, व्यवस्थापक प्रहलाद सिंह, शिक्षा प्रभारी एसवी सिंह, उपप्रचार्य रामबाबू, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र सिंह, कोऑर्डिनेटर विपिन सिंह, पवन राघव, गोविंद सिंह, ओमप्रकाश, कैलाश बहुगुणा, विकास, सतीश, चंद्रेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed