फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The old lady was cremated using a tarpaulin in the rain

Mathura News: बारिश में तिरपाल तानकर किया वृद्धा का अंतिम संंस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The old lady was cremated using a tarpaulin in the rain
मथुरा। बारिश में तिरपाल तानकार बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करते ग्रामीण।  - फोटो : mathura
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के विकास के लिए नगर निगम करोड़ों रुपये खर्च कर रहा है, लेकिन कुछ क्षेत्रों की स्थिति ऐसी है कि वार्ड में अंत्येष्टि स्थल तक नहीं हैं। बृहस्पतिवार को वार्ड-11 के गांव मुड़ेसी में वृद्धा की मौत होने पर बारिश में लोगों ने तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

मुड़ेसी गांव के निवासी उर्मिला देवी (75) की बुधवार देर रात मौत हो गई थी। मृतका के चार बेटे हैं, जो सभी मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे परिजन और गांव वाले उनके अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पहुंचे। यहां लोग हल्की बूंदाबांदी में तिरपाल तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर दिखे। श्मशान स्थल पर टिनशेड जैसी बुनियादी सुविधा नहीं होने से लोगों को अंतिम संस्कार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से लोगों ने अंत्येष्टि स्थल बनवाने के लिए कई बार मांग की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिम्मेदार सिर्फ आश्वासन देते हैं, लेकिन कोई भी कार्य कराने को तैयार नहीं होता है। पार्षद पति रामकुमार ने बताया है कि अंत्येष्टी स्थल का प्रस्ताव दिया गया है। मंजूरी के बाद कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed