फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The old age home will be developed as a model home: Laxminarayan

मॉडल आश्रम के रूप में विकसित होगा वृद्ध आश्रम : लक्ष्मीनारायण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
The old age home will be developed as a model home: Laxminarayan
कोसीकलां। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि गांव सुरवारी में निर्माणाधीन असहाय वृद्ध आश्रम को प्रदेश के मॉडल आश्रम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए वह हरसंभव सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने विधायक निधि से आश्रम के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। श्री हरिदास शीतल छाया ट्रस्ट द्वारा सांसद हेमामालिनी, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, विरक्त संत पंडित बाबा, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने संयुक्त रूप से पांच ईंट रखकर निर्माण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सांसद हेमामालिनी ने कहा कि इसी प्रकार सभी को समाज की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। आश्रम परिसर में अनाथ बच्चों के लिए अनाथालय बनवाए जाने को कहा ताकि अनाथ बच्चों को आसरा मिल सके। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखियां ने तीन हॉलों का निर्माण कराए जाने, उमेश गर्ग ने एक हॉल, चेतराम सरौलियां ने एक कमरा, दाऊदयाल सौखियां, बाबूलाल, लक्ष्मन प्रसाद ने एक कमरा निर्माण कराए जाने तथा डाॅ. उपेंद्र गोस्वामी ने दो संविकाएं और पांच महिसा प्रभुजी का आजीवन खर्च उठाने का संकल्प, संजीव अग्रवाल, देशबंधु अग्रवाल ने पार्क, हरियाली, जल की सुविधा कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजपाल अग्रवाल, रोशनलाल सौखियां, तिलकराज अरोडा, सतवीर चौधरी को ट्रस्ट का सदस्य बनाया। केडी मेडिकल चेयरमैन राम किशोर अग्रवाल, राजवीर सिंह, जर्नादन शर्मा, मुकेश चंद गर्ग, संजय कुमार, कौशल किशोर, विष्णु दत्त शर्मा, मुकेश एडवोकट, सुरजीत चौधरी, सीके मीणा आदि थे। संचालन सचिव जेपी मिश्रा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed