फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Municipal Commissioner is strict about encroachment.

Mathura News: अतिक्रमण को लेकर नगर आयुक्त सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Commissioner is strict about encroachment.
छटीकरा रोड पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नगर आयुक्त जग प्रवेश। 
मथुरा। धार्मिक नगरी वृंदावन में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन संजीदा है। नगर आयुक्त ने छटीकरा मार्ग पर पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया। अधिनस्थों के साथ पूर्व में चलाए गए अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

वृंदावन जोन के अंर्तगत छटीकरा से प्रेम मंदिर पुलिस पीकेट तक नगर आयुक्त जग प्रवेश ने स्थलीय निरीक्षण किया। सख्त लहजे में कहा कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान नियमित रूप से चलाया जाए ताकि मार्ग सुचारु व सुगम चल सके। क्षेत्र में सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मार्गों पर कहीं गंदगी दिखाई न दे। गोवंशों को सुरक्षित गोशाला भेजने के निर्देश दिए। प्रेम मंदिर क्षेत्र, मुख्य मार्ग पर सौंदर्यीकरण, अवैध अतिक्रमण, ग्रीन बेल्ट क्षेत्र संरक्षण, बिना अनुमति लगे होर्डिंग, बैनर की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अधिशासी अभियंता (लोक निर्माण विभाग) गुलवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed