{"_id":"6956ba37396eba153806644f","slug":"the-main-roads-in-three-underdeveloped-colonies-will-be-constructed-with-concrete-at-a-cost-of-76-lakh-rupees-mathura-news-c-160-1-sagr1034-105890-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 76 लाख की लागत से 3 अविकसित कॉलोनियों के मुख्य मार्ग होंगे सीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 76 लाख की लागत से 3 अविकसित कॉलोनियों के मुख्य मार्ग होंगे सीसी
विज्ञापन
कोसीकलां। राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे बसीं तीन अविकसित कॉलोनियों में मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया जाएगा।इससे जहां जलभराव से राहत मिलेगी वहीं तीन हजार की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। शासन ने इसके लिए 76 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
राजमार्ग किनारे बसीं कृष्ण विहार, नत्थी कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी से कई अविकसित कॉलोनियों के लिए रास्ता जाता है। इन रास्तों पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। पेट्रोल पंप के बराबर, नत्थी कॉलोनी तथा ब्रज नर्सिंग होम के पास से जाने वाले इन मार्गों के निर्माण की मांग यहां के लोग काफी समय से कर रहे थे। शासन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत इन तीनों मार्गों के निर्माण की हरी झंडी दे दी है। कॉलोनी निवासी करन सक्सेना, सुभाष, मेधश्याम, विनोद कुमार, राजू, डाॅ. सुमित रुहेला आदि का कहना है था कि जर्जर सड़क व जलभराव के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अब समस्या से निजात मिल सकेगी। संवाद
--
- 76 लाख रुपये की लागत से तीनों कॉलोनियों के मुख्य मार्गों के सीसी निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। जाएगी - धर्मवीर अग्रवाल, चेयरमैन, नगर पालिका, कोसीकलां।