फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The main examination for the post of Lekhpal will be held today at 13 centers across the district.

Mathura News: आज जिले के 13 केंद्रों पर होगी लेखपाल की मुख्य परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
The main examination for the post of Lekhpal will be held today at 13 centers across the district.
मथुरा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल मुख्य परीक्षा आज जनपद के 13 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 5,640 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दिन सुबह से दोपहर 1 बजे तक केंद्रों के आसपास की फोटो स्टेट और साइबर कैफे की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमरेश कुमार को सौंपी गई है, जबकि नगर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में भ्रमण पर रहेंगे। सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आज सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक नियंत्रण कक्ष सक्रिय रहेगा। किसी भी आपात स्थिति के लिए रिजर्व मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाओं के साथ डॉक्टरों की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे-बस स्टेशनों पर सुरक्षा तथा परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित लखनऊ भेजने हेतु पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेगी। डीआईओएस सत्यदेव ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएलएड परीक्षा अंतिम दिन हुआ हिंदी, अंग्रेजी का पेपर
मथुरा। डीएलएड द्वितीय चरण में चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। विभिन्न बैचों (2018 से 2023) के बैक व नियमित परीक्षार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा में बुधवार को कुल 213 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

प्रथम पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 3167 अभ्यर्थियों में से 3099 उपस्थित रहे और 68 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में 11 से दोपहर 12 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें कुल 3173 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3104 शामिल हुए तथा 69 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए। वहीं अंतिम व तृतीय पाली में दोपहर 2 से 3 बजे तक शान्ति शिक्षा एवं सतत विकास विषय की परीक्षा हुई, जिसमें सर्वाधिक 3231 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3155 ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और 76 अभ्यर्थी परीक्षा से नदारद रहे। वर्ष 2018 बैच का एकमात्र पंजीकृत छात्र तीनों ही पालियों में अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed