फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The journey of Raju the elephants rehabilitation has been ongoing for 12 years.

Mathura News: 12 वर्षों से जारी है राजू हाथी के पुनर्वास का सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The journey of Raju the elephants rehabilitation has been ongoing for 12 years.
फरह। जबरन भीख मंगवाने और शोषण झेलने के बाद हाथी राजू अब मथुरा स्थित वाइल्डलाइफ एसओएस के एलिफेंट कैंप में स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ रहा है। 2014 में बचाए गए राजू का पुनर्वास सफर 12 वर्षों से जारी है। उसे विशेष पशु चिकित्सा देखभाल और पौष्टिक आहार मिल रहा है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा बचाए जाने के बाद राजू कैंप पहुंचा था। उस समय वह बेहद कमजोर था और उसके शरीर पर कई चोटें थीं। कसकर बांधी गई नुकीली जंजीरों से उसके पैरों में घाव हो गए थे। बुलहुक से बार-बार किए गए हमलों के कारण उसके शरीर पर निशान और पुराने फोड़े थे। उसके उपचार के लिए पशु चिकित्सा, पोषण संबंधी सहायता और नियमित निगरानी की आवश्यकता थी। वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक गीता शेषमणि ने कहा, ‘राजू की कहानी हाथियों से भीख मंगवाने की प्रथा समाप्त करने के हमारे प्रयासों का महत्व बताती है।’ उन्होंने आगे कहा, ऐसे हर मामले के पीछे एक जानवर होता है जिसकी शारीरिक और व्यवहार संबंधी जरूरतों को वर्षों तक नजरअंदाज किया गया होता है। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए शोषण रोकने और बचाए गए हाथियों को देखभाल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
विज्ञापन


खुले बाड़े में काट रहा मौज आज राजू के पास एक बड़ा खुला बाड़ा है। उसे ठंडक पाने के लिए एक पूल और समृद्धिकरण गतिविधियां उपलब्ध हैं। ये उसे अपने आसपास के वातावरण को जानने और तलाशने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। गर्मी के मौसम में वॉटर स्प्रिंकलर उसे राहत देते हैं और पीने का ताजा पानी हमेशा उपलब्ध रहता है। उसके आहार में ताजा हरा चारा, मौसमी फल और सब्जियां शामिल हैं। इसके अलावा, उसे खनिजों, दही और नारियल से युक्त पौष्टिक पका हुआ आहार भी दिया जाता है। गन्ना और खरबूजा उसके पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed