{"_id":"68f2aa29679e64f76d0b844b","slug":"the-joints-group-of-mathura-celebrated-diwali-with-gusto-mathura-news-c-369-1-mt11017-137626-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जॉइंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ने दिवाली उत्सव में मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जॉइंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा ने दिवाली उत्सव में मचाई धूम
विज्ञापन
मथुरा। जॉइंट्स ग्रुप ऑफ मथुरा की ओर से दिवाली पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय फार्म हाउस में धूमधाम से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हेमंत अग्रवाल ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष हेमंत अग्रवाल, सचिव दिनेश खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।
दिवाली उत्सव कार्यक्रम में महिलाएं, पुरुष व बच्चे दिवाली थीम के रंग में रंगे नजर आए। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। डांस फ्लोर पर कपल ने जब एंट्री मारी तो उनका प्रदर्शन देखकर सभी को तालियां बजाने पर मजबूर होना पड़ा। इस अवसर पर डांस मस्ती धमाल के साथ बच्चों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। मंच की प्रस्तुति व गेम में विजेता चुने गए प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में रंग बिरंगी आतिशबाजी का आयोजन किया गया। मातृशक्ति के रूप में प्रथम महिला अध्यक्ष अनुपमा मित्तल, पूनम अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, निशा खंडेलवाल, नीलम अग्रवाल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ. अशोक अग्रवाल की देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर धीरज गोयल, डाॅ. ललित वाष्र्णेय, कपिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, मनमोहन गुप्ता, आशीष गर्ग आदि मौजूद रहे।