फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The HR manager of the company who lost memory was found roaming around in an unclaimed condition

याददाश्त खो चुके कंपनी के एचआर मैनेजर लावारिस हालत में घूमते मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:06 PM IST
विज्ञापन
The HR manager of the company who lost memory was found roaming around in an unclaimed condition
मथुरा। याददाश्त खो चुके कंपनी के एचआर प्रबंधक को जीआरपी ने प्रयास कर उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया। प्रबंधक जंक्शन पर लावारिस हालात में घूम रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जीआरपी को सूचना मिली कि जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म पर लावारिस हालत में एक व्यक्ति घूम रहा है। जीआरपी पुलिसकर्मियों ने लावारिस घूम रहे व्यक्ति से पूछताछ की तो कुछ भी जानकारी नहीं दे सका।
तलाशी लेने पर आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त केशव यादव निवासी सिपरा थाना इंदौर मध्य प्रदेश के रूप में हुई। जीआरपी प्रभारी संजय खरवार ने बताया कि पहले एमपी के सिपरा थाने से बात की। वहां जानकारी हुई कि केशव २४ दिसंबर से लापता हैं, जिसकी गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन

परिवार का फोन नंबर लेकर केशव के परिवार से बात हुई। शुक्रवार सुबह पत्नी जयमाला, भाई कमल, ससुर प्रभू यादव, सास अंजू देवी जीआरपी थाने पहुंचे। पत्नी जयमाला ने बताया कि केशव का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। एमपी पुलिस से बात करने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। प्रबंधक जीआरपी थाने से जल्द से जल्द निकलना चाहते थे। एक जीआरपी कांस्टेबिल ने सिविल ड्रेस पहनकर खुद को यात्री बताया और किसी तरह से प्रबंधक को बातों में लगाकर रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed