फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The hard work of indigenous people has made the garland market shine.

Mathura News: स्वदेशियों की मेहनत से चमका वंदनवार का बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The hard work of indigenous people has made the garland market shine.
बाजार में बिक्री के लिए सजे तोरणद्वार।
वृंदावन। पंचोत्सव पर बाजारों में भी पूरी रौनक दिखाई दे रही हैं। इस बार स्वदेशी सामानों से बाजार चमक रहा है। वंदनवार हो या फिर झालरें, स्वदेशी माल को लोग पसंद कर रहे हैं। हालांकि चीन की झालरें की खरीदारी को भी लेकर ग्राहकों में उत्साह है।
विज्ञापन

लोगों को अपने घरों और प्रतिष्ठानों के साथ साथ धार्मिक स्थलों को अच्छे से अच्छा सजाने की होड़ मची हुई है। एक से एक स्टाइलिश झालरों ने बाजार में बूम ला दिया है। एलईडी झालर, एलईडी स्ट्रिप्स और मेमोरी झालर लोगों को लुभा रही है। युवाओं को रिमोट वाली झालर और संगीत सिंकिग झालर पसंद आ रही हैं। इस झालर की दिवानगी इतनी है कि हर कोई अपने घरों में इसे लगाने के लिए बेताब है। स्थानीय बाजार में एलईडी बल्ब की रंगीन झालर की खरीददारी के लिए देहात से लोग वृंदावन के बाजार में आ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने दिवाली की भीड़ से बचने के लिए अभी से झालर, बल्बों की खरीददारी करना शुरू कर दिया है। चुंगी चौराहे के निकट बिजली की भरत इलेक्ट्रोनिक्स के स्वामी भरत अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष बाजार में 50-60 वैरायटी की झालर उपलब्ध हैं। प्रताप बाजार में मूलचंद जनरल स्टोर के स्वामी शिवशंकर अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो आज के दौर में वंदनवार का चलन सालभर रहता है। त्योहारी सीजन पर इसकी मांग और बढ़ गई है। दुकान में 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की वंदनवार बिक रहे हैं। यह सभी स्वदेशी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed