फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The girl reached Mathura from Gwalior with her nephew to meet Premanand, GRP handed her over to her family

Mathura News: प्रेमानंद से मिलने भांजे के साथ ग्वालियर से मथुरा पहुंचीं किशोरी, जीआरपी ने परिजन को सौंपे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The girl reached Mathura from Gwalior with her nephew to meet Premanand, GRP handed her over to her family
मथुरा। प्रेमानंद महाराज से मिलने की चाहत में बृहस्पतिवार की रात ग्वालियर से मथुरा आ गए। सूचना पर जीआरपी ने दोनों को रेलवे जंक्शन से सकुशल ढूंढ निकाला। दोनों को ग्वालियर पुलिस की मौजूदगी में परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है। दोनों के लापता होने के बाद परिजन ने ग्वालियर के एक थाने में अपहरण की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्वालियर निवासी 13 वर्षीय किशोरी अपनी बड़ी बहन के 7 वर्षीय बेटे के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए निकल आई। किसी तरह वे मथुरा जंक्शन पर पहुंच गए। दोनों के लापता होने पर परिजन ने ग्वालियर के गोला का मंदिर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई दी। सूचना पर जीआरपी ने भी रेलवे जंक्शन पर दोनों बच्चों की ग्रुप में प्राप्त फोटो से तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देर रात दोनों को जीआरपी ने रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 3 से ढूंढ निकाला। इसकी जानकारी ग्वालियर पुलिस को दी गई। देर रात ही ग्वालियर पुलिस और दोनों के परिजन मथुरा स्थित रेलवे जंक्शन पहुंचे। यहां जीआरपी ने आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर दोनों को परिजन को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने बच्चों के फोटो ग्रुप में शेयर किए थे, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाई और बच्चों को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed