{"_id":"65a6f11f924509bdcc030c67","slug":"the-ghats-of-vrindavan-will-be-decorated-with-flower-rangoli-on-the-lines-of-prayagraj-mathura-news-c-369-1-mt11004-7154-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रयागराज की तर्ज पर फूलों की रंगोली से सजेंगे वृंंदावन के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रयागराज की तर्ज पर फूलों की रंगोली से सजेंगे वृंंदावन के घाट
विज्ञापन
वृंदावन। प्रयागराज की तर्ज पर वृंदावन के घाटों पर भी शाम के समय फूलों की रंगोली सजाई जाएगी। इसकी शुरुआत चार घाटों से की जाएगी। इसके लिए नगर निगम द्वारा एनजीओ से संपर्क साधा जा रहा है।
यमुना को घाटों पर दिन में नौका विहार और शाम को यमुना महारानी की आरती के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालु आते हैं। घाटों पर सफाई रखने और इन्हें कब्जों से बचाने के साथ ही आकर्षक बनाने के लिए शाम को फूलों की रंगोली सजाई जाएगी। इसके लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए जाने वाले फुलों, मालाओं का उपयोग किया जाएगा। यह कार्य जुगलघाट, विहार घाट, चीरघाट और केशीघाट पर किया जाएगा। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त मयंक यादव ने बताया कि प्रयागराज की तर्ज पर यमुना के घाटों को और आकर्षक बनाने के लिए फूलों की रंगोली से सजाई जाएगी। इस कार्य में सहयोग के लिए वृंदावन में सक्रिय एनजीओं से संपर्क किया जा रहा है।