फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The future of over 800 children is at stake.

Mathura News: 22 विद्यालय शिक्षक विहीन और 41 एक शिक्षक के भरोसे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
The future of over 800 children is at stake.
मथुरा। समायोजन के बाद भी जिले में कुल 22 विद्यालय शिक्षक विहीन और 41 विद्यालय एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। सर्वाधिक खराब हालत शहरी क्षेत्रों (मथुरा, वृंदावन, कोसीकलां) और नौहझील ब्लॉक की है, जहां दर्जनों स्कूलों में ताले लटकने या पढ़ाई ठप होने की नौबत बनी हुई है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले के विभिन्न विकास खंडों में कुल 63 विद्यालय ऐसे हैं जहां या तो एक भी शिक्षक नहीं है या फिर पूरा स्कूल केवल एक शिक्षक के भरोसे चल रहा है। मथुरा में सबसे अधिक 15 विद्यालय शिक्षक विहीन और 20 विद्यालय एकल शिक्षक वाले हैं। इसी प्रकार वृंदावन में 3 विद्यालय शिक्षक विहीन तथा 4 एकल शिक्षक और कोसीकलां में 4 विद्यालय शिक्षक विहीन तथा 3 एकल शिक्षक के अधीन संचालित हो रहे हैं। नौहझील विकास खंड में भी 14 एकल विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


प्रेरणा पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार, जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कुल छात्र-छात्राएं 121374 नामांकित हैं। इनमें प्राथमिक विद्यालयों में 59843, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 15954, संयुक्त प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 45577 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
समायोजन के बावजूद ये हाल
जनपद में गत वर्ष दिसंबर में व गत सितंबर में समायोजन आदेश जारी हुए थे। दिसंबर में नगर निगम विस्तार में नगर क्षेत्र में शामिल विद्यालय के शिक्षकों को बंद व एकल विद्यालयों में भेजा गया था। ऐसे में नगर क्षेत्र में अब भी शिक्षकविहीन व एकल शिक्षक वाले विद्यालय का होना सवाल खड़े करता है।

-------------
विकास खंड - विद्यालय का नाम - स्थिति (शिक्षक विहीन / एकल शिक्षक) - नामांकित छात्र
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय गांधी पार्क -एकल शिक्षक विद्यालय - 51
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय होली गेट - एकल शिक्षक विद्यालय - 39
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय जवाहर पार्क - एकल शिक्षक विद्यालय - 106
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय नगला परसादी - शिक्षक विहीन - 43
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय वार्ड नंबर 1 - शिक्षक विहीन - 52
कोसीकलां - प्राथमिक विद्यालय बलदेव गंज - शिक्षक विहीन - 12
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय ऋषि वाल्मीकि - एकल शिक्षक विद्यालय - 88
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय लाल बहादुर शास्त्री - एकल शिक्षक विद्यालय - 99
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय गोविंद बाग - एकल शिक्षक विद्यालय - 42
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी - शिक्षक विहीन - 89
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय गोस्वामी छबीले लाल - शिक्षक विहीन - 59
वृंदावन - प्राथमिक विद्यालय निताई चरण - शिक्षक विहीन - 72
वृंदावन - उच्च प्राथमिक विद्यालय गोविंद देवी - एकल शिक्षक विद्यालय - 57
मथुरा - प्राथमिक विद्यालय श्री रसखान - शिक्षक विहीन - 57
मथुरा - प्राथमिक विद्यालय नवीन कन्या - शिक्षक विहीन - 50
मथुरा - प्राथमिक विद्यालय नया नगला कन्या - शिक्षक विहीन - 19
मथुरा - प्राथमिक विद्यालय अब्दुल नबीपुर - शिक्षक विहीन - 5

-------------

विकास खंडवार शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षक विद्यालयों की स्थिति

विकास खंड / क्षेत्र - शिक्षक विहीन विद्यालयों की संख्या - एकल शिक्षक विद्यालयों की संख्या - कुल प्रभावित विद्यालय
नौहझील - 0 - 14 - 14
कोसीकलां - 4 - 3 - 7
मथुरा - 15 - 20 - 35
वृंदावन - 3 - 4 - 7
योग - कुल योग - 22 - 41 - 63


------------
जिन विद्यालयों में शिक्षकों की कमी या एकल शिक्षक की स्थिति है, वहां नियमानुसार समायोजन की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्रों में सरप्लस अध्यापकों की उपलब्धता न होने और कुछ ब्लॉकों में विशिष्ट विषयों के पद रिक्त होने के कारण समस्या आ रही है। इसे जल्द ही दूर किया जाएगा ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। - रतन कीर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed