फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Folk Literature of Braj: A Boundless Ocean

Mathura News: ब्रज का लोक साहित्य अथाह सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
The Folk Literature of Braj: A Boundless Ocean
वृंदावन। पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि ब्रज का लोक साहित्य एक अथाह सागर है, जिसमें डूबने पर सच्चे मोती रूपी लोक गीत प्राप्त होते हैं। उनके द्वारा पांच हजार से अधिक लोक गीतों का संकलन किया जा चुका है। यह विचार उन्होंने वृंदावन शोध संस्थान में साहित्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में ब्रजभाषा, साहित्य एवं संस्कृति विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में व्यक्त किए। संगोष्ठी के दौरान ब्रज लोक साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए संस्थान के अध्यक्ष एवं निदेशक द्वारा मोहन स्वरूप भाटिया को रामदास गुप्त स्मृति सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

साहित्य अकादमी के सचिव वरुण गुलाटी ने युवा पीढ़ी को संबोधित करते हुए ब्रजभाषा के महत्व को साहित्य के वैश्विक चिंतन की ओर मुखरित करने पर बल दिया। राजेंद्र रंजन चतुर्वेदी ने ब्रजभाषा साहित्य को क्रांति धर्मी और लोक धर्मी बताया। संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलपति एमबी चेट्टी ने बताया कि संस्थान और संस्कृति विश्वविद्यालय के मध्य ब्रज संस्कृति के संरक्षण-संवर्द्धन के लिए समझौता ज्ञापन हुआ है। प्रोफेसर माधव हाड़ा ने कहा कि 13वीं से 20वीं शताब्दी तक ब्रजभाषा भारत के मध्य देश की प्रमुख साहित्यिक एवं काव्य भाषा रही है।
विज्ञापन

संस्थान के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने युवा पीढ़ी से दैनिक जीवन में ब्रजभाषा का प्रयोग करने का आह्वान किया। निदेशक राजीव द्विवेदी ने ब्रजभाषा की प्रासंगिकता पर विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन राजेश शर्मा और कार्यक्रम का संचालन ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने किया। इसमें अभिषेक शर्मा, सत्यप्रिय पांडे, कृष्णचन्द्र गोस्वामी व पद्मश्री उषा यादव, लक्ष्मीनारायण तिवारी व ब्रजभूषण चतुर्वेदी ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed