फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The flames of the garbage fire reached the bushes

Mathura News: रद्दी में लगाई आग की लपटें झाड़ियों तक पहुंचीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The flames of the garbage fire reached the bushes
मथुरा। जंक्शन पर झाड़ियों में लगी आग को बुझाते कर्मचारी। स्वयं - फोटो : mathura
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर रविवार को वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से जंक्शन पर बड़ा हादसा टल गया। रद्दी के कागजों में लगाई आग आरपीएफ थाने के पीछे बने पार्क की झाड़ियों तक पहुंच कर विकराल हो गई। आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

रेलवे वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने प्लेटफार्म संख्या एक ए वाशिंग लाइन व 8 के पास बने पार्क में कार्यालय से निकले रद्दी कागजों में दोपहर के समय आग लगा दी। गर्मी और तेज हवा होने के कारण कागजों में लगी आग पार्क की झाड़ियों तक पहुंच गई। इससे पार्क में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। यात्रियों ने इसकी सूचना थाने के स्टाफ को दी। ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल ने आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मय स्टाफ के मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

झाड़ियों के किनारे रेलवे के वाणिज्य विभाग के दस्तावेज, रजिस्टर, कागज जल रहे थे। हवा चलने के कारण उक्त आग आसपास की झाड़ियां में फैल गई। आरपीएफ स्टाफ ने पानी का छिड़काव कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने रद्दी के कागजों में आग लगाई थी। आग झाड़ियों तक पहुंच गई। आग से रेलवे संपत्ति व किसी यात्री को कोई हानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed