फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The First President to Perform the Circumambulation of Giriraj Maharaj

Mathura News: पहली राष्ट्रपति जो देंगी गिरिराज महाराज की परिक्रमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
The First President to Perform the Circumambulation of Giriraj Maharaj
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।
परीक्षित कौशिक
विज्ञापन

गोवर्धन। गिरिराज जी की पावन धरती गोवर्धन ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने को तैयार है। स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार है जबकि राष्ट्रपति गिरिराज महाराज की परिक्रमा देंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम में 21 मार्च को वह गोवर्धन पहुंचकर गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का यह दौरा 19 से शुरू होकर तीन दिवसीय प्रस्तावित है, जिसमें मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन शामिल हैं। गोवर्धन में उनका मुख्य कार्यक्रम 21 मार्च को है। वे प्रसिद्ध गिरिराज महाराज दानघाटी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगी। यहां वे लगभग 10 मिनट तक पूजन करेंगी। इसके बाद गिरिराज जी की परिक्रमा सप्तकोसी या पूर्ण परिक्रमा भी करेंगी। यह पहली बार होगा जब कोई राष्ट्रपति गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करेंगी, जो लाखों श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक है। कई दिनों से गोवर्धन के मुख्य मार्ग, मंदिर परिसर और परिक्रमा पथ फूलों, झंडियों, बैनरों और रंग-बिरंगी सजावट से जगमगा रहे हैं। दानघाटी मंदिर को फूलों की घाटी जैसा सजाया जा रहा है। स्थानीय लोग, श्रद्धालु और व्यापारी विशेष उत्साह से जुड़े हैं। राम कुमार, केशब देव सैनी, रवि शर्मा, योगेश ठाकुर जैसे स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोवर्धन पहले से ही देश-विदेश के भक्तों का केंद्र है, लेकिन राष्ट्रपति का आगमन इसे नया आयाम देगा।
विज्ञापन

यह धार्मिक, ऐतिहासिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। व्यापारियों ने दुकानों को सजाया है, विशेष ऑफर तैयार किए हैं। धार्मिक संगठन स्वागत के लिए छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बल पूरी मुस्तैदी से जुटे हैं। तीन अस्थायी हेलीपेड बनाए गए हैं, साफ-सफाई, रंग-पुताई, सौंदर्यीकरण और यातायात नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। डीएम, एसएसपी और अन्य अधिकारी ई-रिक्शा से परिक्रमा मार्ग का जायजा ले चुके हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेफ हाउस तैयार किए गए हैं। गोवर्धन के लोग इसे गर्व का विषय मान रहे हैं। यह दौरा न सिर्फ भक्ति की भावना को मजबूत करेगा, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक और अविस्मरणीय होगा। राष्ट्रपति का यह आगमन ब्रज की आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed