फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The FIR filed against the entrepreneur has been strongly condemned.

Mathura News: उद्यमी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की कड़े शब्दों में निंदा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The FIR filed against the entrepreneur has been strongly condemned.
कोसीकलां में बैठक के बाद एकत्रितउद्यमी। 
कोसीकलां। कोसी-कोटवन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की बैठक में एसडीओ विद्युत मनीष कुमार सिंह द्वारा उद्यमी के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी की कड़े शब्दों में निंदा की। प्रतिनिधिमंडल ने एक्सईएन एसपी सिंह से मुलाकात कर घटनाक्रम से अवगत कराया। मामले में एक प्रतिनिधिमंडल आज एसएसपी से मिलकर मामले को समाप्त कराने की मांग करेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में 15 दिसंबर को एक ट्रांसफाॅर्मर फुंकने करीब 25 इकाइयां बंद पड़ी हैं। इसकी शिकायत बुधवार को एसोसिएशन के सदस्य अजय पाल सिंह ने एसडीओ से की। आरोप है एसडीओ ने अभद्रता कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। शुक्रवार को एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष ध्रुव पांचाल ने बताया कि उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसएसपी से मुलाकात करेगा। बैठक में सुनील कुमार, गोपाल शर्मा, लाइक अहमद, हुक्म सिंह चौधरी, सत्येंद्र सिंह, विपिन राधव, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed