फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The farmer hanged himself responsible for the death of the cow

खुद को गोवंश के मरने का जिम्मेदार मान फंदे पर लटका किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
The farmer hanged himself responsible for the death of the cow
नौहझील (मथुरा)। थाना नौहझील के गांव पारसौली में बृहस्पतिवार को एक किसान खुद को गोवंश के मरने का जिम्मेदार मानकर फंदे पर लटक गया।
विज्ञापन

गांव पारसौली निवासी रतन सिंह ने बताया कि उनका पुत्र राजेश कुमार उर्फ राजू चौधरी (36) बुधवार को सुबह 10:30 बजे नौहरे में पशुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान पर बांध रहा था। तभी एक छोटा गोवंश किसान के हाथ से छूटकर पक्की दीवार में जा लगा। गोवंश का सिर दीवार से इतनी जोर से टकराया कि वह मौके पर ही मर गया। इससे वह दुखी हो गया और दो घंटे बाद ही घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की।

बृहस्पतिवार को दोपहर 1:30 बजे वह उसे तलाशते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 70 के निकट खेतों पर देखने पहुंचे। जहां सरसों के खेत में नीम के पेड़ पर राजेश का शव लटका मिला। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस व ग्रामीणों को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि परिजनों के कानून कार्रवाई से मना करने पर पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed