फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The family of the youths who entered the house to steal, filed a case in unknown

चोरी करने घर में घुसे युवकों के परिवार ने अज्ञात में कराया मुकदमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 08:24 PM IST
विज्ञापन
The family of the youths who entered the house to steal, filed a case in unknown
वृंदावन (मथुरा)। जो कार्य पुलिस को करना चाहिए था, वही काम मकान मालिक और पड़ोसियों ने मिलकर किया। घर में घुसे चोरों को घेरकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पहले पुलिस शाबासी दे रही थी लेकिन पता नहीं चार दिन के बाद क्या हुआ। आरोपी के पिता की तहरीर पर उल्टे ही पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मकान मालिक (जिसके घर चोरी हुई) उसे परेशान कर रही है। पीड़ित ने न्याय के लिए एसएसपी व सीएम का दरवाजा खटखटाया है। पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस का कमाल तो देखिए, झूठा उसे ही फंसाकर सताया जा रहा है।
विज्ञापन

विदित हो कि 17 नवंबर की रात को कैलाश नगर निवासी विनोद गौतम के घर में चोरी करने दो युवक घुस गए थे। विनोद उस वक्त ब्रज रज उत्सव में गए थे। पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि आपके रिश्तेदार बनकर दो युवक आपके घर में घुसे हैं। इतना सुनते ही वह वापस आए और पड़ोसियों के साथ घर को घेर लिया। इतने में दोनों युवक छत पर चढ़े और भागने के इरादे से छत से कूदे तो दोनों चोटिल हो गए। लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। अगले ही दिन विनोद की तहरीर पर घर से नकदी व गहने चोरी करने के आरोप में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महेंद्र और दिनेश उर्फ नेहने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

पलट दिया मामला
घायल के पिता जयसिंहपुरा की लक्ष्मी नगर कॉलोनी निवासी मुकेश कुमार ने पुत्र दिनेश उर्फ नेहने और उसके साथी महेंद्र के साथ मारपीट करने के आरोप में कोतवाली में तहरीर दी तो पुलिस ने बिना देरी किए अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। मुकेश ने तर्क दिया कि उनका पुत्र दिनेश 17 नवंबर की रात को साथी महेंद्र के साथ कैलाश नगर से होकर मथुरा जा रहा था। रंजिशन अज्ञात लोगों ने उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके पुत्र के हाथ व शरीर के कई हिस्सों में चोट आई, वहीं महेंद्र के पैर में फैक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कह रही, तुम्हीं ने मारा
पीड़ित विनोद का कहना है कि पुलिस कह रही है कि दोनों युवकों की तुम्हीं ने पिटाई की है। जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। पुलिस की कार्यशैली से जीना हराम हो गया है। कहना है कि जान जोखिम में डालकर चोरी करते हुए आरोेपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अब पुलिस उल्टे ही परेशान कर रही है।
इस बारे में अधिक जानकारी नहीं है। इस संबंध में जो भी पीड़ित होगा, उसके साथ न्याय किया जाएगा। किसी को बिना कारण परेशान नहीं किया जाएगा।
- राम मोहन शर्मा, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed