फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The family of 13 doctors reached the door of the City Magistrate

Mathura News: 13 चिकित्सकों का परिवार पहुंचा सिटी मजिस्ट्रेट के द्वार

Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 22 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The family of 13 doctors reached the door of the City Magistrate
फोटो-
विज्ञापन


मथुरा। 13 चिकित्सकों वाले परिवार अपनी पीड़ा लेकर मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पुहंचा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अवैध वसूली के लिए कभी सोशल मीडिया के सहारे तो कभी अन्य माध्यमों से उन्हें परेशान कर रहे हैं। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दूबे ने सीओ को कार्रवाई के लिए आदेशित किया है।

यमुनापार निवासी डाॅ. भगवान सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट को बताया कि उनके परिवार में 13 सदस्य सरकारी और निजी चिकित्सक हैं। पिछले कुछ समय से यमुनापार क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्व उन्हें परेशान कर रहें है। परिवार को लेकर अनर्गल आरोप लगाते सोशल मीडिया पर वायरल किए जा रहे हैं। परिवार के निजी चिकित्सा संस्थानों को लेकर शिकायत की जा रही हैं। यह सब अवैध वसूली के लिए किया जा रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने सीओ यमुनापार को रिपोर्ट दर्ज करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed