फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The existence of Theerth purohit from Yamuna itself

यमुना से ही तीर्थ पुरोहितों का अस्तित्व

Wed, 03 Mar 2021 12:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The existence of Theerth purohit from Yamuna itself
वृंदावन, देवराहा बाबा घाट पर यमुना में जल कम होने के विरोध में घाट पर प्रदर्शन करते बाहमण समाज के ल - फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन। कुंभ क्षेत्र स्थित ब्राह्मण सेवा संघ शिविर में यमुना के अस्तित्व को लेकर चिंतन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यमुना के अस्तित्व से ही तीर्थ पुरोहितों का अस्तित्व है। यमुना का जल शुद्ध नहीं होने तक यमुना प्रेमियों को चैन से नहीं बैठना चाहिए।
विज्ञापन

युवा तीर्थ पुरोहित सम्मेलन में युवा उद्योगपति तीर्थ पुरोहित पंडित रंजित पाठक ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण के लिए सघन जनजागृति बहुत जरूरी है। सभी यमुना प्रेमी यमुना छठ उत्सव को विराट महोत्सव के रूप में मनाकर अभियान से जन-जन को जोड़ें। पंडित राजकुमार तेहरिया ने मंदिर एवं यात्रियों पर आश्रित तीर्थ पुरोहितों की आर्थिक दशा का उल्लेख करते हुए विप्र समाज को संगठित होने की आवश्यकता जताई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के उपाध्यक्ष पंडित नवीन नागर चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, चंद्रलाल शर्मा, आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी, सत्यभान शर्मा ने भी विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष पंडित नंद कुमार पाठक और संचालन आचार्य महेश चंद्र भारद्वाज ने किया। मृदुलकांत शास्त्री, लाला व्यास गोवर्धन, कृष्णचंद्र गौतम, पंडित जगदीश नीलम, पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, रामनारायण ब्रजवासी, नीरज गौड़, आनंद द्विवेदी, प्रेमवल्लभ शर्मा, दिलीप प्रसाद, कृष्ण कुमार दीक्षित, सुरेश चंद्र शुक्ला, गोपाल नारायण शर्मा, कृष्णा शर्मा, दीपक तेहरीया, प्रताप स्वरूप व्यास, राम कृष्ण उपाध्याय, विष्णु शर्मा, देवेंद्र व्यास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
देवरहा बाबा घाट पर यमुना जल के लिए प्रदर्शन
वृंदावन। यमुना में घटते जलस्तर को लेकर ब्रजवासी तीर्थ पुरोहित पंडा सभा ने देवरहा बाबा घाट पर मंगलवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने यमुना में साफ जल छोड़ने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पंडा सभा के अध्यक्ष नंदकुमार पाठक एवं उपाध्यक्ष पं.सुरेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि मां यमुना से ब्रजवासियों की आस्था जुड़ी हैं।

कुंभ के लिए मुख्यमंत्री ने यमुना शुद्धिकरण की बात कही थी लेकिन यमुना की स्थिति पहले से भी बदतर है। यमुना का जल स्तर तीन फुट घट गया है। प्रदर्शन के दौरान कृष्णचंद्र गौतम, वंशी तिवारी, रामनारायण ब्रजवासी, ब्रजेश शर्मा गलीवाले, कृष्णा शर्मा, विनायक भारद्वाज, मुरारी थोकदार, पप्पू हिल्ला, प्रेमवल्लभ शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed