फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The exercise to make Krishna Nagar a model market again intensified

Mathura News: कृष्णा नगर को मॉडल मार्केट बनाने की कवायद फिर तेज

Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The exercise to make Krishna Nagar a model market again intensified
मथुरा। शहर में सबसे विकसित व्यापारिक क्षेत्र के रूप में उभर रहे कृष्णा नगर मुख्य मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित करने प्रक्रिया में और तेजी लाने की कवायद शुरू हो गई है। बुधवार को डीएम पुलकित खरे, विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेंद्र प्रताप और नगर आयुक्त अनुनय झा ने भूतेश्वर तिराहा से गोवर्धन चौराहा तक का निरीक्षण किया। इस दौरान इस मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए स्थानीय व्यापारियों के साथ तालमेल बनाने सहित सौंदर्यीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शहर में कृष्णा नगर को मॉडल मार्केट के रूप में विकसित करने की योजना पर पिछले दो माह से काम हो रहा है। इस प्रक्रिया में अब तक नालों से अतिक्रमण हटाए गए हैं। खोखे और ढकेल को भी फुटपाथ से अलग किया गया है। इस क्षेत्र में मुख्य मार्ग के सभी भवनों को एक रंग और एक समान बोर्ड लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके अलावा गोवर्धन चौराहा पर भी बदलाव किया गया है। हालांकि अतिक्रमण की स्थिति अभी बरकरार है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कृष्णा नगर का निरीक्षण किया। डीएम ने रोड किनारे भीड़भाड़ देखी। माॅडल मार्केट के अनुरूप मार्ग के चौड़ीकरण की आवश्यकता जताई। इसके लिए व्यापारियों के साथ बैठक करके अभियान चलाने को कहा। इसके साथ ही लटकते बिजली के तार, खुले बॉक्स, अव्यवस्थित ट्रांसफार्मर को भी जल्द व्यवस्थित करने को कहा। कृष्णा नगर को मॉडल बनाने के लिए मार्ग किनारे के सभी भवनों को एक रंग में लाने के कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दूबे, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार, सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल भी साथ थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed