फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The driver of a tempo suffered a seizure while traveling

Mathura News: राह चलते टेंपो में चालक को आया मिर्गी का दौरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
The driver of a tempo suffered a seizure while traveling
मथुरा। टैंक चौराहे पर राह चलते टेंपो में चालक को अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया और टेंपो बेकाबू होकर कार से टकरा गया। राहगीर महिला भी बेकाबू टेंपो की चपेट में आकर घायल हो गई। चालक के बराबर बैठे यात्री ने जैसे-तैसे टेंपो पर काबू पाया।
विज्ञापन

यात्री नीरज ने बताया कि शनिवार दोपहर पुराने बस स्टैंड से टेंपो सीएमओ कार्यालय जा रहे था। इस दौरान टैंक चौराहे पर अचानक टेंपो चालक को मिर्गी का दौरा आ गया। बेकाबू टेंपो ने पहले बाइक में टक्कर मारी और राहगीर महिला भी चपेट में आ गई। टेंपो में सवार यात्री घबरा गए और चीखने-चिल्लाने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद चालक के बगल में बैठे यात्री नीरज ने टेंपो पर काबू पाया। इधर, चालक को अचेत अवस्था में सड़क पर छाया में लिटा दिया। इसके बाद एंबुलेंस से ऑटो चालक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। गनीमत रही कि कोई ज्यादा चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed