फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dream of Antyodaya was not fulfilled

Mathura News: नहीं पूरा हुआ अंत्योदय का सपना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The dream of Antyodaya was not fulfilled
दीनदयाल धाम जाने वाले परखम चौराहे पर जाम में फंसे वाहन
अनुज सिंघल
विज्ञापन


फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर उनके जन्मदिवस पर पांच दशक से मेला लग रहा है। वर्ष 2017 और 2023 में हुए मेलों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत कर चुके हैं। तीसरी बार उनके आगमन को लेकर तैयारी शुरू हो गई हैं, लेकिन फरह में विकास योजनाएं ठहरी हुई हैं। फरह को तहसील बनाने, मिनी स्टेडियम से लेकर सहित कई उम्मीदें हैं। एक बार फिर से जनता की उम्मीदें जाग गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कस्बे में मिनी स्टेडियम की घोषणा की थी मगर दो वर्ष गुजर जाने के बाद जमीन तक नहीं खोजी जा सकी है। नई तहसील बनाने की मांग क्षेत्रवासी उठाते रहे हैं। दीनदयाल धाम रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां इक्का दुक्का ट्रेनों के ठहराव हैं। कुछ वर्ष पूर्व फरह हॉल्ट का नाम बदलकर दीनदयाल धाम स्टेशन कर दिया गया। लेकिन नाम ही बदला ट्रेनों के ठहराव नहीं बढ़ाए गए। इलाज के नाम पर बस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां से मरीजों को आगरा, दिल्ली, जयपुर ही रेफर किया जाता है। उच्च शिक्षा के लिए भी कोई सरकारी डिग्री कालेज या व्यावसायिक कालेज नहीं है। रोजगार के लिए भी यहां के लोगों को मथुरा तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

यही हाल दीनदयाल धाम जाने वाले मार्ग का है। इसके लिए रेलवे फाटक के जाम में घंटों जूझना पड़ता है। ओवरब्रिज बनाने की मांग भी बरसों पुरानी है। लोगों का कहना है कि मेला लगाना तभी सार्थक होगा, जबकि यहां के लोगों को सुविधाएं भी मिलें। तभी पंडित दीनदयाल के अंत्योदय का सपना पूरा हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




यहां एक बड़ा अस्पताल खोला जाना चाहिए। इससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। विभोर गोयल, फरह
स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की बड़ी समस्या है। जल्द से जल्द कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होना चाहिए। राजेंद्र सिंह, दौलतपुर

फरह रेलवे फाटक पर कई कई घंटे जाम रहता है पूर्व में भी ओवरब्रिज की मांग की गई थी। ओवरब्रिज सबसे बड़ी जरूरत है। सुनील चौधरी, फरह

फरह को मथुरा जिले की नई तहसील घोषित किया जाना चाहिए। लक्ष्मीकांत, पींगरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed