{"_id":"68d987046b64b1f887069fb5","slug":"the-dm-suspended-the-jaint-accountant-for-negligence-mathura-news-c-369-1-sagr1038-136669-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लापरवाही पर डीएम ने जैंत के लेखपाल को किया निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लापरवाही पर डीएम ने जैंत के लेखपाल को किया निलंबित
विज्ञापन
मथुरा। थाना जैंत में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में क्षेत्रीय लेखपाल तहसीलदार के आदेश के बाद भी देरी से पहुंचे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने जब खतौनी और नक्शा मांगा तो वह भी उनके पास नहीं था। डीएम ने दायित्वों में लापरवाही बरतने पर उन्हें निलंबित कर दिया है।
जिलाधिकारी शनिवार को जैंत थाने में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे थे। उन्होंने तहसीलदार मथुरा को जैंत में शासकीय योजना के लिए ग्रामसभा की भूमि की उपलब्धता के लिए लेखपाल को राजस्व अभिलेखों के साथ उपस्थित होेने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल हजारीलाल को इसकी सूचना फोन पर दी थी। इसके बाद भी काफी देर बाद लेखपाल थाने पहुंचे। अपनी निर्धारित यूनिफॉर्म के बजाए व जींस और शर्ट पहनकर पहुंचे थे। डीएम ने जब उनसे जैंत की खतौनी और नक्शा मांगा तो वह प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लेखपाल के पास राजस्व अभिलेख न होना, ड्रेस कोड का पालन न करना घोर लापरवाही है। साथ ही उनकी लापरवाही से शासकीय योजना के लिए ग्रामसभा की भूमि की तलाश भी नहीं हो सकी। डीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान वह भूलेख कंप्यूटर तहसील मथुरा में संबद्ध रहेंगे। मामले की जांच तहसीलदार मथुरा को सौंपी गई है। उन्हें एक माह में जांच पूरी कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश डीएम ने दिए हैं।