{"_id":"68d445419a290bf42f0764b7","slug":"the-district-roller-skating-championship-will-be-held-on-the-28th-mathura-news-c-369-1-mt11002-136511-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 28 को होगी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 28 को होगी जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
मथुरा। जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन 28 सितंबर से रिफाइनरी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में जिला रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप कराएगी। इसके लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दलबीर सिंह कौन्तेय ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी 11 से 15 अक्तूबर तक नोएडा में होने वाली राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में स्पीड स्केटिंग और रोलर हॉकी दोनों विधाओं के खिलाड़ियों का चयन होगा।
प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश रोलर स्पोर्ट्स संघ की देखरेख में होगी। इसमें केवल क्वार्टर्स एवं ऑनलाइन प्रोफेशनल स्केट्स प्रतियोगिता कराई जाएगी। एडजेस्टेबल क्वार्टर्स और टॉयज इनलाइन स्केट्स की प्रतियोगिता नवंबर माह में होगी। प्रतियोगिता पूरी तरह से निशुल्क है। गूगल फार्म के माध्यम से 27 सितंबर शाम 5 बजे ही एंट्री होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
विज्ञापन
संघ के सचिव श्याम सुंदर बेरा ने बताया कि खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और दो फोटो लाना अनिवार्य होगा। खिलाड़ी https://forms.gle/GE2KR83Dbi6smcby9 पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इस आयु वर्ग की खिलाड़ी करा सकते हैं एंट्री
अंडर 6–8 में 2018 से 2019 के जन्म लेने वाले खिलाड़ी, अंडर 8–10 में 2016-2017, अंडर 10–12 में 2014-2015, अंडर 12–15 में 2011-2013, अंडर 15-18 में 2008-2010 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी एंट्री करा सकते हैं। इसके अलावा ओपन कैटेगरी में 2007 या उससे पहले जन्म लेने वाले खिलाड़ी एंट्री करा सकते हैं।