{"_id":"6914d8e6981294f84d0cb987","slug":"the-district-cooperative-bank-issued-a-stern-warning-to-defaulters-mathura-news-c-369-1-mt11016-138513-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जिला सहकारी बैंक की बकाएदारों को सख्त चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जिला सहकारी बैंक की बकाएदारों को सख्त चेतावनी
विज्ञापन
मथुरा। जिला सहकारी बैंक लिमिटेड में बुधवार को शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक हुई। बैंक के अध्यक्ष (चेयरमैन) निरंजन सिंह धनगर ने ऋण वितरण, वसूली, जमा निक्षेप, क्रेडिट कार्ड एवं एटीएम कार्ड वितरण के साथ सदस्यता महाअभियान-2 (2025) की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालक अधिकारी दमनलाल शर्मा ने बैंक के बड़े बकाएदारों को सख्त चेतावनी दी। कहा कि यदि 15 दिन में उन्होंने बकाया नहीं चुकाया तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को जिला सहकारी बैंक पर हुई बैठक में मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि बैंक के बड़े बकायेदारों में कृपालजी मेडिकल एजेंसी के प्रोपराइटर सूर्य प्रकाश पांडेय पर 13,52475 रुपये, मोना फ्लोर मिल (प्रो. मो. चमन) पर 7,42043 और एग्री जंक्शन केंद्र गोवर्धन (प्रो. महेश कौशिक) पर 3.50 लाख बकाया है। तीनों फर्मों को सख्त चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से फसली ऋणों पर ब्याज अनुदान की राशि प्राप्त हो चुकी है। वर्ष 2023-24 में 69,02,993 एवं 2024-25 में 2,47,80,993.50 रुपये लाभार्थियों के खातों में अंतरित किए गए हैं।
चेयरमैन निरंजन सिंह धनगर ने बताया कि बैंक ने 1 अप्रैल 2025 से अब तक 3141 नए बचत खाते खोले हैं। इनमें से 2610 खाते सदस्यता महाअभियान-2 के तहत खोले गए। इन खातों में 1.67 करोड़ रुपये से अधिक की जमा प्राप्त हुई है। अभियान के तहत 20623 नए सदस्य जोड़े गए हैं। इन्होंने 33.66 लाख रुपये अंशदान के रूप में जमा किए हैं।