फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The director and co-actor of Gadar-2 were overwhelmed after seeing Thakur Dwarkadhish

Mathura News: ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन कर अभिभूत हुए गदर-2 के निर्देशक व सह अभिनेता

Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 21 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
The director and co-actor of Gadar-2 were overwhelmed after seeing Thakur Dwarkadhish
मथुरा। फिल्म ‘गदर 2’ की सफलता से प्रसन्न फिल्म के निर्माता निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म के सह अभिनेता व पुत्र उत्कर्ष शर्मा के साथ रविवार सुबह ठाकुर द्वारिकाधीश के दर्शन किए। ठाकुरजी के दर्शन कर दोनों अभिभूत हो उठे। इसके बाद उन्होंने विश्राम घाट पहुंचकर मंत्रोच्चार के बीच यमुना महाराजी की पूजा-अर्चना की। डैंपियर नगर स्थित संकटमोचन मंदिर भी पहुंचे।
विज्ञापन

‘गदर 2’ फिल्म दिनोंदिन बेहतर कारोबार कर रही है। फिल्म अब तक 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। फिल्म में सफलता मिलने पर निर्देशक अनिल शर्मा अपने पुत्र उत्कर्ष के साथ ठाकुरजी को धन्यवाद देने और फिल्म का प्रमोशन करने के लिए शनिवार की देर शाम मथुरा पहुंचे। रविवार सुबह करीब 10 बजे दोनों ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर पहुंचे। यहां ठाकुरजी के अपलक दर्शन करने के बाद फिल्म की सफलता के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विश्राम घाट पर यमुना मैया के पूजन के दौरान पिता-पुत्र को देखने के लिए लोग लालायित दिखे। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। मीडिया से बातचीत के बाद वे डैंपियर नगर स्थित संकटमोचन मंदिर पहुंचे। हनुमानजी के दर्शन के बाद दोनों पिता-पुत्र रूपम सिनेमा पहुंचे। यहां फिल्म का प्रमोशन किया। दर्शकों से मुलाकात कर राय जानी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पैतृक आवास पहुंचने पर भावुक हुए अनिल

निर्देशक अनिल शर्मा मूल रूप से मथुरा के होलीगेट के भीतर स्थित होली वाली गली के निवासी हैं। शनिवार देर शाम मथुरा आने के बाद वह पुत्र उत्कर्ष शर्मा के साथ पैतृक आवास पर भी पहुंचे। यहां आकर वह भावुक नजर आए। उन्होंने अपनी फिल्म की सफलता के लिए ब्रजवासियों को भी धन्यवाद दिया।



बांकेबिहारी को झुलाया झूला

फिल्म ‘गदर 2’ के निदेशक अनिल शर्मा शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे पत्नी सुमन शर्मा, बेटे और गदर-2 फिल्म के सह अभिनेता उत्कर्ष शर्मा और बेटी कैरबिना के साथ वृंदावन पहुंचे। यहां सेवायत गोपी गोस्वामी और ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में झूले में विराजमान बांके बिहारी प्रभु के दर्शन कराए। पिता-पुत्र ने ठाकुरजी को झूला भी झुलाया। इसके बाद सेवायतों ने प्रभु का अंग वस्त्र और प्रसाद भेंट किया। मंदिर में पिता-पुत्र को देखकर उनके प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए आतुर दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed