फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The demand for purification of Yamuna arose again

Mathura News: फिर उठी यमुना शुद्धिकरण की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The demand for purification of Yamuna arose again
वृंदावन। यमुना मुक्ति करण अभियान के तहत संतों और धर्माचार्यों की बैठक मंगलवार को श्रीमद्भागवत मंदिर में हुई। इसमें यमुना की दुर्दशा और शुद्धिकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया।आचार्य बद्रीश ने कहा कि यमुना शुद्धिकरण अभियान विरक्त संत रमेश बाबा के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जाएगा। यमुना जल के बंटवारे को लेकर केंद्र और चार राज्यों के बीच हुए समझौते की पुन: समीक्षा कर प्रदेश को यमुना जल का हिस्सा मिले इसके प्रयास किए जांएगे। हथिनीकुंड से लेकर इलाहाबाद संगम तक यमुना में बह रहे नाले टेप कराने के साथ गंग नहर से जल को जमुना में प्रवाहित करने की मांग की जाएगी। नमामि गंगे योजना के अंतर्गत जो कार्य कराए जा रहे हैं इसकी जानकारी यमुना मुक्ति करण अभियान के संतों को दी जाए। सौरभ गौड़ ने कहा कि 27 मार्च यमुना छठ पर केशी घाट पर अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ किया जाएगा। यमुना शुद्धिकरण अभियान को उसी स्थान से प्रारंभ किया जाए जहां वर्ष 2015 में छोड़ा गया था। बैठक में तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रयाग नाथ चतुर्वेदी, पंकज चतुर्वेदी, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, संत गोपेश महाराज, संत कृष्णानंद महाराज, महंत मोहिनी बिहारी शरण, महामंडलेश्वर स्वामी नवल गिरी, सुनील सिंह, स्वामी देवदत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed