{"_id":"62684133426e3d7d3e092ba9","slug":"the-dead-body-of-the-girl-was-found-hanging-from-the-fan-the-noose-of-the-scarf-was-around-her-neck-mathura-news-mtr5167205178","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का शव पंखे से लटका मिला, गले में था दुपट्टे का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती का शव पंखे से लटका मिला, गले में था दुपट्टे का फंदा
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार के गांव डेंगरा में युवती का शव पंखे से लटका मिला। गले में दुपट्टे का फंदा लगा हुआ था। सूचना पर पहुंची जमुनापार पुलिस ने शव को पंखे से उताकर कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या गृहक्लेश के चलते आत्महत्या का मामला लग रहा है।
थाना जमुनापार के गांव डेंगरा निवासी गिर्राज सिंह की 22 वर्षीय पुत्री कुमारी रचना रात में अपने कमरे में सोने गई थी। मंगलवार की सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों ने उसे आवाज दी। युवती का कोई जवाब न मिलने पर उसका भाई कमरे में पहुंचा तो देखा की वह पंखे से लटकी हुई है। युवती की मौत की खबर लगते ही चीख-पुकार मच गई।
आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। उसके पिता ने बताया कि रचना ने हाल ही में एमए फाइनल की परीक्षा दी थी। रात को उसकी परिजनों से कोई बात भी नहीं हुई थी। इस घटना के बाद पूरे घर में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृहक्लेश के चलते युवती ने ऐसा कदम उठाया है। फिर भी पुलिस पूरी जानकारी कर रही है।