फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The cry for the liberation of the Shri Krishna Janmabhoomi will reverberate from the banks of the Ganges to the Yamuna.

Mathura News: गंगा तट से यमुना तक गूंजेगा श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का जयघोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The cry for the liberation of the Shri Krishna Janmabhoomi will reverberate from the banks of the Ganges to the Yamuna.
यात्रा की जानकारी देते श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह। 
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति और सनातन जागृति के संदेश के साथ गंगा तट से यमुना तट तक मोटरसाइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा 5 जून को गंगा तट स्थित वनखंडेश्वरी महादेव मंदिर, रामघाट से प्रारंभ होकर 6 जून को मथुरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

सौंख अड्डा स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यात्रा स्वामी कांताचार्य रामानुज दास महाराज के सानिध्य में निकाली जा रही है। इसमें 500 मोटरसाइकिल, 20 कारें तथा अन्य वाहन शामिल होंगे। यात्रा की सफलता के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में जनसंपर्क किया जा रहा है। दो दिवसीय यात्रा के दौरान करीब 25 स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की जाएंगी। अलीगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान सम्मेलन होगा। यात्रा वृंदावन और मथुरा शहर में भ्रमण करेगी तथा सलेमपुर रोड स्थित केडीएस इंटरनेशनल स्कूल में सभा की जाएगी। संत कांताचार्य महाराज ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और सभ्यता को मजबूत करना है। चिंतामणि कुंज वृंदावन के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज ने कहा यह यात्रा नहीं बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। इस दौरान आरबी चौधरी, विनोद शर्मा, नरवेश सिंह, लोमेश चौधरी, प्रमोद राजपूत, सुशील उपाध्याय और वेदांश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed