{"_id":"6889176435b22d4a3e07a624","slug":"the-crime-was-carried-out-in-a-planned-manner-mathura-news-c-29-1-mtr1013-433337-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सुनियोजित तरीके से दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
मथुरा। फरह क्षेत्र में लूट की वारदात को बदमाशों ने सुनियोजित ढंग से अंजाम दिया। उन्हें इसकी पूरी जानकारी थी कि कारोबारी कब कहां से क्या माल लेकर जा रहे हैं और काैन सी ऐसी जगह है जहां उन्हें आसानी से लूटा जा सकता है। ऐसे में पुलिस की निगाह अब कारोबारियों के कुछ करीबी लोगों पर है।
चांदी कारोबारी रात को आठ बजे इसलिए ही आगरा से निकले कि शायद किसी को इस समय शक नहीं होगा कि उनकी गाड़ी लगभग 32 किलो चांदी की राखियां भरी हैं। चूंकि रक्षाबंधन को लेकर मथुरा की दुकान पर इनकी बिक्री होनी थी, तो महीनों पहले से इन्हें बनवाया जा रहा था। आगरा से निकलने के लगभग 30 किमी दूर बदमाशों ने बाइक के जरिये इन्हें रोक लिया और तमंचा दिखाकर व्यापारी की कार में सवार हो गए। माना जा रहा है कि बदमाश आगरा से ही उनका पीछा कर रहे थे और फरह क्षेत्र को उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि पुलिस चौकी भी वहां से दूर थी। इसके अलावा वहां से अछनेरा की तरफ भागने के लिए खुला रास्ता भी था।
यही कारण रहा कि अछनेरा रोड पर ही गाड़ी को ले गए और वहीं सारा माल लूटकर गायब हो गए। इस पूरे मामले में पुलिस की सुई उनके कारोबार से जुड़े कई नजदीकी लोगों पर टिकी है। देर रात तक पुलिस ने इस मामले में घेराबंदी कर रखी थी और मथुरा व आगरा में कई ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थीं। आसपास की सीमा पर भी नाकाबंदी कर दी गई थी। हिंदुस्तान कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे व आसपास लगे करीब दर्जन पर कैमरों को खंगाल जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
बुधवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आगरा आ रही हैं। इससे पूर्व मंगलवार की रात हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया है। आगरा से डीआईजी शैलेष कुमार पांडेय ने जहां पूरे प्रकरण की जानकारी ली तो, वहीं दूसरी ओर लखनऊ तक से पूरे मामले पर पूछा गया। जिला एवं जोन स्तर पर रात को ही टीमों का गठन किया गया और अलग-अलग स्थानों के लिए टीमें रवाना कर दी गईं।