{"_id":"5d56c38c8ebc3e897e157078","slug":"the-court-mathura-news-agr401098466","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने लगाई अग्रिम जमानत अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के आरोपी सिपाही ने लगाई अग्रिम जमानत अर्जी
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। दो साल से शादी करने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और दो लाख रुपये हड़पने वाले आरोपी सिपाही ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई है। बरसाना पुलिस ने सिपाही के खिलाफ कोर्ट में साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं।
थाना बरसाना में तैनात सिपाही सतीश ने उड़ीसा की महिला जो वर्तमान में दिल्ली में रह रही है से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर ली। आरोपी सिपाही महिला से शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करता रहा, जब महिला ने सिपाही पर शादी का दबाव बनाया तो दुत्कार कर भगा दिया। सिपाही ने महिला से दो लाख रुपये भी हड़प लिए।
दो साल से महिला थाने से लेकर अधिकारियों के चक्कर लगाती रही। दो साल बाद महिला की सुनवाई एसएसपी शलभ माथुर ने की। महिला की शिकायत पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी सिपाही ने तीन दिन पहले मथुरा की कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट में सिपाही के खिलाफ साक्ष्य मांगे थे, जिन्हें प्रस्तुत कर दिया है।