{"_id":"668856dfa262dddfca0de5d4","slug":"the-cooperative-department-is-making-the-path-of-farmers-easier-by-giving-loans-mathura-news-c-369-1-mt11006-115513-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ऋण देकर किसानों की राह आसान कर रहा सहकारिता विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ऋण देकर किसानों की राह आसान कर रहा सहकारिता विभाग
विज्ञापन
मथुरा। जिले में संचालित 79 सहकारी समितियां किसानों की राह आसान कर रही हैं। समितियों के माध्यम से किसानों को व्यापार कारोबार के लिए 3 प्रतिशत की ब्याज दर से ऋण दिया जा रहा है।
इस वर्ष सहकारिता विभाग को किसानों के बीच 181 करोड़ रुपये के ऋण के वितरण का लक्ष्य मिला है। इसमें से समितियों के माध्यम से जरूरतमंद किसानों के बीच 89.95 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया जा चुका है। जबकि गत वर्ष किसानों के बीच 169.99.29 करोड़ का ऋण वितरित किया गया था। इसमें से 99.28 प्रतिशत ऋण की वसूली की किसानों से की जा चुकी है। जबकि शेष धनराशि की वसूली के लिए टीमें प्रयास कर रही हैं।
जिले में कुल 79 सहकारी समितियां संचालित हैं। इन सभी समितियों पर किसानों की सुविधा के लिए सरकारी कीमत पर खाद और बीज की बिक्री की जाती है। सहकारिता विभाग द्वारा जिले में 7 जन औषधि केंद्र का संचालन किया जा रहा है। जबकि 73 जनसेवा केंद्र भी संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला सहकारी संघ के माध्यम से चौमुंहा में पेट्रोल पंप का आवंटन भी हो चुका है। सहायक निबंधक सहकारिता विवेक कौशल ने बताया कि आने वाले दिनों में किसानों के बीच शेष बचे लोन का वितरण किया जाएगा। जिन किसानों पर लोन की रकम बकाया बची है। उनसे भी वसूली में तेजी लाई जाएगी।