फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The construction of the 1,000-foot-long Vaishno Devi cave is nearly complete

Mathura News: एक हजार फीट लंबी वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण लगभग पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
The construction of the 1,000-foot-long Vaishno Devi cave is nearly complete
मथुरा। जवाहर इंटर कालेज मैदान में बनाई गई वैष्णो देवी गुफा। - फोटो : mathura
मथुरा। जवाहर इंटर काॅलेज के मैदान में 1000 फुट लंबी वैष्णो देवी की गुफा का निर्माण अंतिम चरण में है। गुफा में माता के दर्शन के साथ वाण गंगा, चरण पादुका, अर्धकुमारी, नवदुर्गा और भैरव बाबा के दृश्य भी दिखेंगे। इस गुफा का निर्माण मां वैष्णो देवी मित्र मंडल के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

अध्यक्ष अंशुमान गोयल ने बताया कि 28 सितंबर को विशाल शोभायात्रा स्वामी घाट से शुरू होकर चौक बाजार, मंडी रामदास, डीग गेट और रूपम सिनेमा तिराहा होते हुए जवाहर विद्यालय मैदान पहुंचेगी। शोभायात्रा में जगनेर, आगरा, मथुरा के बैंड, ढोल-नगाड़े और कलात्मक झांकियां शामिल होंगी।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे पंचामृत महाभिषेक व कन्या पूजन होगा और रात 8 बजे जागरण में मां वैष्णो की ज्योति प्रज्ज्वलित कर छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। मुख्य भजन गायकों में कानपुर की शर्मा सिस्टर, वृंदावन के प्रमोद उपाध्याय और मथुरा के अश्विनी शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed