फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The colors of folk culture will be spread with abuse and gulal.

Mathura News: गारी-गुलाल संग बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The colors of folk culture will be spread with abuse and gulal.
मथुरा। होली की उमंग के बीच इस बार ब्रज में रंगों के साथ लोक संस्कृति की छटा भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करेगी। बरसाना, नंदगांव, मथुरा, गोकुल, महावन और बलदेव सहित ब्रज के विभिन्न स्थलों पर रंगों की फुहार के साथ ब्रज के कलाकार अपनी पारंपरिक प्रस्तुतियों से वातावरण में उल्लास को बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

ब्रज की विश्व प्रसिद्ध होली अब रंगोत्सव के रूप में प्रारंभ होने जा रही है। मुख्य आयोजन की शुरुआत 24 फरवरी को बरसाना की ऐतिहासिक लड्डू होली से होगी। इसके 25 फरवरी को बरसाना में प्रसिद्ध लठमार होली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए परिषद ने बरसाना स्थित ब्रज बिहारी इंटर कॉलेज में मुख्य मंच तैयार किया है। 24 फरवरी को इस मंच पर मिश्रा बंधु, विवेक मेहता, पूनम दीदी और कुमार सत्यम द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 25 फरवरी को लठमार होली के दिन मुरारीलाल शर्मा, अभिलाषा वर्मा, बनवारी लाल शर्मा और कैलाश पीयूष अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त बरसाना में परिषद द्वारा सात छोटे मंच भी तैयार किए गए हैं, जहां विभिन्न लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही स्ट्रीट परफॉर्मेंस के माध्यम से भी लोक कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को आनंदित करेंगे।
बरसाना के बाद रंगोत्सव का उल्लास 26 फरवरी को नंदगांव और रावल में दिखाई देगा। 27 फरवरी को श्रीकृष्ण जन्मस्थान तथा श्री बांके बिहारी मंदिर में रंगों की होली, जबकि श्री द्वारिकाधीश मंदिर में कुंज की होली आयोजित होगी।
3 मार्च को फालेन में होलिका दहन, मथुरा में चतुर्वेदी समाज का डोला और होलीगेट क्षेत्र में उत्सव होगा। 5 मार्च को बलदेव में दाऊजी का हुरंगा, नंदगांव और जाव में हुरंगा तथा मुखराई में चरकुला नृत्य का आयोजन होगा। 6 मार्च को विश्रामघाट मथुरा, बठेन और गिडोह में हुरंगा की धूम रहेगी। 9 मार्च को महावन में तथा 12 मार्च को श्री रंगजी मंदिर, वृंदावन में होली के साथ सांस्कृतिक एवं लोक कलाओं का भव्य प्रदर्शन होगा। रंगोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए परिषद और जिला प्रशासन जुटा है।

परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि ब्रज में होली के रंगों के साथ संस्कृति, संगीत और लोक परंपराओं का भी अद्भुत संगम दिखाई देगा। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ब्रज में होली उत्सव – 2026
24 फरवरी (मंगलवार) – फाग आमंत्रण, नंदगांव
24 फरवरी (मंगलवार) – लड्डू होली, बरसाना
25 फरवरी (बुधवार) – लठमार होली, बरसाना
26 फरवरी – लठमार होली, नंदगांव
26 फरवरी – रंग लठामार होली, रावल
27 फरवरी – श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा – रंगों की होली
श्री बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन – रंगों की होली
श्री द्वारिकाधीश मंदिर, मथुरा – कुंज की होली
1 मार्च – छड़ीमार होली, गोकुल
3 मार्च – चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
3 मार्च – होलिका दहन, फालेन
4 मार्च – धुलेड़ी, मथुरा
5 मार्च – दाऊजी का हुरंगा, बलदेव
5 मार्च – नंदगांव व जाव का हुरंगा, मुखराई में चरकुला
6 मार्च – बठेन व गिडोह का हुरंगा
9 मार्च – छड़ीमार होली, महावन
12 मार्च – श्री रंगजी मंदिर, वृंदावन में होली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed