{"_id":"6ada6520f6d602a20f0fb298","slug":"the-colors-of-braj-culture-now-brought-to-life-through-the-brajraj-utsav-mathura-news-c-369-1-mt11009-154683-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ब्रज की संस्कृति के रंग, आज से ब्रजरज उत्सव के संग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ब्रज की संस्कृति के रंग, आज से ब्रजरज उत्सव के संग
विज्ञापन
मथुरा। ब्रजरज उत्सव का उल्लास आज से शुरू होकर दो नवंबर तक चलेगा। उत्सव के पहले दिन 23 अक्तूबर को वृंदावन स्थित नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह में सिने अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी की नृत्य नाटिका गंगा का मंचन होगा। इसी प्रस्तुति के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का आगाज हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मी एन ने बताया कि शुक्रवार को ब्रजरज उत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण करेंगे। इस अवसर पर प्रख्यात कलाकार ईशान मिश्रा सूफी गायन की प्रस्तुति देकर समां बांधेंगे। उत्सव में दोपहर 12 से दो बजे तक स्कूली बच्चे कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जबकि दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद अतिथि कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे
--
उत्सव में हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की बहार
रेलवे ग्राउंड को आकर्षक अंदाज में सजाया गया है। मेला स्थल पर कुल 130 दुकानें हैं। इनमें 30 दुकानें फूड कोर्ट, 20 हुनर हाट, 20 हस्तशिल्प, 20 एक जनपद-एक उत्पाद और 20 ग्रामोद्योग से जुड़े उत्पादों के लिए निर्धारित की गई हैं। वहीं, 20 दुकानें विभिन्न सरकारी विभागों के लिए रखी गई हैं, जहां विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
--
ये होंगे कार्यक्रम
23 अक्तूबर को सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी का नृत्य नाटिका गंगा स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह वृंदावन में होगा। 24 अक्तूबर को धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड में सूफी गायन ईशान मिश्रा प्रस्तुति देंगे। इसी तरह 25 को स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह वृंदावन में सौरभ राज जैन और धौलीप्याऊ रेलवे ग्राउंड में रसिक वैष्णव प्रस्तुति देंगे। 26 को रासलीला और सुदेश भोसले म्यूजिकल इवनिंग, 27 को रूट्स नादात्म बैंड की प्रस्तुति और कलर्स ऑफ यूपी शिवानी मिश्रा का कार्यक्रम होगा। 28 को ईशिता विश्वकर्मा की भजन संध्या, 29 को लखबीर सिंह लक्खा अपनी प्रस्तुति देंगे, 30 को सांस्कृतिक प्रस्तुति, 31 को नौटंकी, 01 नवंबर को मधुरम डिवोशनल म्यूजिकल बैंड का कार्यक्रम और 02 को संगीत प्रस्तुति कार्यक्रम होगा।