फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The city of religion is a symbol of tradition: Minister in charge

धर्म की नगरी परंपराओं का प्रतीक: प्रभारी मंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
The city of religion is a symbol of tradition: Minister in charge
मथुरा। यूपी दिवस के अवसर पर बीएसए कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गईं प्रदर्शनियों का फीता काटकर उद्घाटन किया और योजनाओं का अवलोकन कर अधिकाधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस विभाग द्वारा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लखनऊ के बसंत कुंज में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बीएसए कॉलेज के सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने देखा। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। मंत्री ने कहा कि 77वां उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत थीम पर मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश के विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, रोजगार और सामाजिक योजनाओं में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी प्राचीन धरोहर, संस्कृति एवं परंपराओं को अपने आप में संजोए हुए है। कार्यक्रम के अंत में मंत्री व अन्य अतिथियों ने पौधारोपण किया। इस अवसर पर चिकित्सा, पर्यटन, शिक्षा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास सहित कई विभागों द्वारा स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई गईं। इस मौके पर महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक पूरन प्रकाश, सीडीओ मनीष मीना, डीडीओ गरिमा खरे, बीएसए रतन कीर्ति समेत अन्य अधिकारी और नेतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed