फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Chief Minister assured the saints that neither the rights of the sevayats will be taken away nor will anyone be rendered homeless

Mathura News: मुख्यमंत्री ने संतों को दिया आश्वासन, न सेवायतों के अधिकार छीने जाएंगे न कोई बेघर होगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister assured the saints that neither the rights of the sevayats will be taken away nor will anyone be rendered homeless
मथुरा। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रसादी भेंट करते हुए फूलडोल महाराज। - फोटो : mathura
वृंदावन। प्रस्तावित बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और ट्रस्ट को लेकर चल रहे विरोध के बीच वृंदावन के प्रमुख संतों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिला। इस मुलाकात में संतों ने सेवायतों के अधिकार और स्थानीय निवासियों की चिंता को लेकर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

संतों ने बताया कि प्रस्तावित काॅरिडोर परियोजना को लेकर सेवायतों में अपने पारंपरिक अधिकारों के छीने जाने की आशंका है, वहीं मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों को अपने घर और दुकानों के उजड़ने का डर सता रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार की मंशा किसी के अधिकारों को छीनने या किसी को बेघर करने की नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवायतों के पारंपरिक अधिकार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और स्थानीय निवासियों को पुनर्वास के तहत मकान बनवाकर दिए जाएंगे, जिसके लिए स्थान भी चिन्हित कर लिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि बांकेबिहारी मंदिर का काॅरिडोर भव्य और दिव्य होगा, जो श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा। सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं के अनुभव को समृद्ध करना है न कि किसी को नुकसान पहुंचाना। बैठक के दौरान संतों ने मुख्यमंत्री को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी की प्रसादी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महंत फूलडोल बिहारी दास, महंत हरिशंकर दास नागा, महंत रामस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत लाडली दास, महंत चंद्रमा दास, महंत भगवान दास, महंत राधे श्याम दास, महंत प्रेम दास, महा मंडलेश्वर गोविंद दास आदि माैजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed