फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The chessboard was set up, and a game of checkmate ensued.

Mathura News: सजी शतरंज की बिसात, चला शह-मात का खेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The chessboard was set up, and a game of checkmate ensued.
खिलाड़ीयों को पुरस्कृत करते विधायक पूरन प्रकाश व सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी।
मथुरा। अमर उजाला और मथुरा डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में मसानी स्थित कान्हा माखन स्कूल में हुई दो दिवसीय चेस प्रतियोगिता का मंगलवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। प्रतियोगिता में 25 से अधिक स्कूलों के 450 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। बेस्ट स्कूल का खिताब कान्हा माखन पब्लिक स्कूल और कान्हा माखन मिलेनियम स्कूल को मिला।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर-7 बालक वर्ग में सिद्धार्थ चतुर्वेदी प्रथम, विधुन अग्रवाल दूसरे, प्रियंक चांडक तीसरे, अव्यान चतुर्वेदी चौथे और देवांश माहेश्वरी पांचवें स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में जानवी बंसल पहले और अराध्या गौतम दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-9 बालक में नव्यांश सिंघल प्रथम, समर्थ शर्मा दूसरे, नैवेद्य वैष्णव तीसरे, कुश गुप्ता चौथे, आरव सिंह पांचवे तथा बालिका वर्ग में तक्ष्वी अग्रवाल प्रथम, वेदिका सिंह दूसरे, अवनी शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 बालक वर्ग में देव चतुर्वेदी प्रथम, मोनिष सिंह दूसरे, काव्या चतुर्वेदी तीसरे, रचित धनगर चौथे, विप्रा शर्मा पांचवे तथा बालिका वर्ग में प्रज्ञा पांडेय प्रथम स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

अंडर-13 बालक वर्ग में मुदित अग्रवाल प्रथम, निर्विकल्प माहेश्वरी दूसरे, अर्जुन दीक्षित तीसरे, यश कश्यप चौथे, कृष्ण कुमार सक्सेना पांचवे, बालिका वर्ग में आर्या गुप्ता पहले, चेतन्य माहेश्वरी दूसरे, नेहा पाराशर तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 बालक वर्ग में दीपक सिंह प्रथम, पर्व चतुर्वेदी दूसरे, कार्तिक गुप्ता तीसरे, मयंक भार्गव चौथे, अर्जुन शर्मा पांचवे तथा बालिका वर्ग में आन्या पांडेय पहले, रिद्धी शर्मा दूसरे, पीहू राना तीसरे स्थान पर रहीं। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को ट्रॉफी तथा अन्य को मेडल प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन कैटेगरी में आदेश चौधरी पहले, दीपक सिंह दूसरे, पर्व चौधरी तीसरे, अव्यांश रंजन चौथे और हर्षवर्धन सिंह पांचवें स्थान पर रहे। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट इन वूमेन का खिताब भावना वैष्णव को, यंगेस्ट प्लेयर विधुन अग्रवाल को घोषित किया गया। सभी को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। ओपन अंडर-11 में अर्जुन शर्मा पहले, मोहनिष सिंह दूसरे और काव्या चतुर्वेदी तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-14 में रिद्धी शर्मा पहले, अर्जुन दीक्षित दूसरे, सुगम सक्सेना तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 में अभिनव शर्मा पहले, जलज श्रोत्रिय दूसरे, वियोम सिंह तीसरे स्थान पर रहे।
विजेताओं को मुख्य अतिथि बलदेव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूरन प्रकाश, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर शुभम अग्रवाल और चेस एसोसिएशन के महासचिव रविकांत श्रीवास्तव ने ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि शतरंज की उत्पत्ति भारत से हुई है। प्राचीन काल में इसे चौसर या चौपड़ के नाम से जाना जाता था। कहा कि छोटे-छोटे बच्चे अपनी बुद्धिमता के बल पर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगे। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने कहा कि शतरंज का खेल दिमाग का खेल है। यह बच्चों की एकाग्रता को भी मजबूत करता है।

प्रतियोगिता चीफ आर्बिटर जितेंद्र शर्मा (आगरा) के नेतृत्व में डिप्टी आर्बिटर दीपक कश्यप (नेशनल आर्बिटर), नकुल चौधरी (सीनियर नेशनल आर्बिटर), विशाल (नेशनल आर्बिटर), शिव गौतम (सीनियर नेशनल आर्बिटर), सिंधु भूषण, राहुल उपाध्याय फ़ाइड प्रशिक्षक की निगरानी में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed