फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The car ran after breaking the barrier at the toll plaza of the expressway, the police caught

एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ कर भागी कार, पुलिस ने पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The car ran after breaking the barrier at the toll plaza of the expressway, the police caught
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा पर आगरा से नोएडा की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार टोल का बैरियर तोड़ते हुए भागने लगी। बैरियर टूटते ही टोल पर सायरन बजने लगे। सायरन बजते ही यमुना एक्सप्रेसवे कर्मी और पुलिस हरकत में आ गई। बाजना कट पर खड़ी पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गाड़ी यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे उतर कर नौहझील कस्बे की तरफ भाग निकली। इस सूचना पर थानाध्यक्ष नौहझील प्रदीप यादव ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर सतर्कता बरतते हुए नौहझील कस्बे में बैरियर लगा दिया। गाड़ी सवारों ने इस बैरियर को भी तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आए दोनों युवकों ने बताया कि वे नींद में थे। तभी बैरियर टूट गया। पुलिस की गाड़ियों के पीछा करने से उनके होश फाख्ता हो गए। इसीलिए भाग रहे थे। गाड़ी सवार दोनों युवकों ने अपना नाम विष्णु पुत्र राम स्वार्थ गांव बरौली थाना शाहगंज जनपद जौनपुर, गाड़ी चालक निखिल कुमार पुत्र अशोक कुमार बरौली थाना शाहगंज जौनपुर बताया है। पुलिस दोनों से कड़ी पूछताछ कर रही है। गाड़ी को टोल चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed