फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bus will depart from the new bus stand every 15 minutes

Mathura News: नए बस स्टैंड से हर 15 मिनट में रवाना होगी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
The bus will depart from the new bus stand every 15 minutes
मथुरा। रोडवेज से सफर करने वाले यात्रियों की ओर से डिपो के अधिकारियों को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि, नए बस स्टैंड से समय से बस रवाना नहीं हो रही हैं। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए अधिकारियों ने अब हर 15 मिनट में एक बस रवाना करने की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने कहा कि डिपो से 160 बसों का संचालन हो रहा है। बस से सफर करने वाले यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए प्रत्येक 15 मिनट में एक बस रवाना की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी यात्रियों की संख्या कम है, लेकिन बसों का संचालन लगातार किया जा रहा है। डिपो के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को परेशानी नहीं हो, इसके लिए कस्बा क्षेत्र में जाने वाली बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। जिले के कोसीकलां, नौहझील, राया, बरसाना, फरह आदि क्षेत्रों में बस संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed