फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Braj-84 Kos Parikrama route resounded with chants of "Radhe Radhe."

Mathura News: राधे राधे जयकारों से गूंज रहा ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
The Braj-84 Kos Parikrama route resounded with chants of "Radhe Radhe."
ई रिक्शा से बृज चौरासी कोस परिक्रमा दे रहे दिव्यांग मेघश्याम। 
मथुरा। देश-विदेश के कोने-कोने से उमड़े श्रद्धालुओं के सैलाब से पूरा ब्रजमंडल भक्तिमय हो उठा है। वृंदावन, गोवर्धन और बरसाना समेत संपूर्ण 84 कोस परिक्रमा मार्ग राधे-राधे और श्रीबांके बिहारी लाल की जय के गूंजते जयकारों से सराबोर है। अनुकूल मौसम के चलते बीते दिनों से ब्रज के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर करीब 15 लाख श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई है।
विज्ञापन

शनिवार और रविवार को अचानक बढ़ी श्रद्धालुओं की इस भीड़ के कारण गोवर्धन की परिक्रमा और वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरसाना के लाडलीजी मंदिर की सीढ़ियों से लेकर मुख्य परिसर तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही। अचानक दबाव बढ़ने से वृंदावन मार्ग, छाता-बरसाना मार्ग और गोवर्धन के एंट्री पॉइंट्स पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई और वाहन रेंगते नजर आए। होटल, धर्मशालाएं और गेस्ट हाउस पूरी तरह पैक हो चुके हैं।
विज्ञापन

भीड़ के इस अप्रत्याशित दबाव और जाम की स्थिति को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड पर आ गया। रविवार की देर रात प्रशासनिक अमला और पुलिस के आला अधिकारी खुद जमीनी हकीकत और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखने के लिए सड़कों पर उतरे। अधिकारियों ने वृंदावन, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग और प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया। प्रशासन ने शनिवार से सोमवार तक करीब 15 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई है। एडीएम एफआर डॉ. पंकज वर्मा का कहना कि सभी धर्मिक स्थलों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था भी मजूबत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed