फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The boundary wall of the farm was broken, the guard's rifle was snatched

Mathura News: खेत की चहारदीवारी तोड़ी, गार्ड की रायफल छीनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The boundary wall of the farm was broken, the guard's rifle was snatched
मथुरा। जैंत पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करती महिलाएं। - फोटो : mathura
चौमुहां (मथुरा)। गांव अक्रूर में देररात एक खेत की चहारदीवारी तोड़कर सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी रायफल व कारतूस की पेटी छीन ली। खेत स्वामी खजान की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस की एकतरफा कार्यवाही से असंतुष्ट महिलाओं ने जैंत पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया। प्रदर्शन कर उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना जैंत पुलिस ने शुक्रवार देररात धौरेरा निवासी खजान ने सूचना दी। बताया कि दो दर्जन से अधिक लोगों ने उसके खेत की चहारदीवारी को तोड़ दिया है। तोड़फोड़ करने वाले लोग जमीन की सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड रामबाबू की लाइसेंसी रायफल व कारतूस की पेटी भी छीन ले गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो दीवार क्षतिग्रस्त पाई गई। गार्ड रामबाबू ने बताया कि जब उसने लोगों को दीवार तोड़ने से मना किया तो गुस्साए लोगों ने उसकी रायफल छीन ली।
विज्ञापन

इधर दूसरे पक्ष की महिला कृष्णा देवी, सविता ने जैंत पुलिस पर आरोप लगाया। मौके पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि खजान सिंह द्वारा पहले उनकी जमीन छीन ली, अब खुद दीवार को तोड़कर उनके परिजन को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहता है। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया आधा दर्जन से अधिक लोग हिरासत में लिए गए हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed