फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bloody conflicts raging around the world can be stopped by the message of Indian culture.

Mathura News: दुनिया में हो रहे खूनी संघर्ष को भारतीय संस्कृति के संदेश से रोका जा सकता है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
The bloody conflicts raging around the world can be stopped by the message of Indian culture.
कार्यक्रम को संबो​धित करते बिहार के राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान।
वृंदावन। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि दुनिया में हमसे भी पुरानी संस्कृति थी लेकिन पांच हजार साल पुरानी मानी जाने वाली भारतीय संस्कृति आज भी निरंतरता लिए हैं। यह संस्कृति प्राचीन होने के साथ ही मृत्युंजय भी है। भारतीय संस्कृति के संदेश के माध्यम से दुनिया में चौतरफा जो खूनी संघर्ष हो रहा है वह रोका जा सकता है। कहा कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता के पीछे संत, भागवताचार्य हैं, जो श्रद्धा के पटल पर पूरा जीवन गुजार देते हैं।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित ब्रज धाम में आयोजित रामकथा के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने राम कथा का श्रवण कराने वाले स्वामी रामह्रदय दास को कश्मीरी अंजीर तोहफे के रूप में दिए। कथा वाचक ने स्मृति चिह्न प्रदान कर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि श्रद्धा के आदर्श संत, कथा वाचक लोक शिक्षक हैं, जो अपना जीवन इसी काम में लगा देते हैं। पांच हजार साल पहले हमारे ऋषियों-मुनियों ने जो आदर्श और मूल्य तय किए थे, आज जब इनकी वाणी सुनते हैं तो हमारे दिल में अपनी संस्कृति के लिए भाव एवं प्यार पैदा होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संतों ने भारतीय परंपराओं को जिंदा रखा है। भारतीय संस्कृति श्रेष्ठ है। यह हममें अहंकार पैदा नहीं होने देती। यह बताती है कि जो ब्रह्म मेरे ह्रदय में निवास करता है वह सबके ह्रदय में वास करता है। परम चेतना ही ब्रह्म है। उन्होंने कहा कि दुनिया में पहली बार 1948 में संयुक्त राष्ट्र में स्वीकार किया कि मानव के तौर पर प्रतिष्ठा का अधिकार मिला और भारत ने हजारों साल पहले दुनिया में घोषणा की कि मानव के अंदर बुनियादी तौर पर दिव्यता है। यह हमारी कमी है जो माननी चाहिए कि यह संदेश दुनिया को ठीक से बता नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed