फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bike of a couple returning after visiting Banke Bihari met with an accident wife died

UP: श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कर लौट रहे दंपती की बाइक हुई हादसे का शिकार, पत्नी की माैत; पति की हालत गंभीर

Mon, 03 Feb 2025 08:30 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 03 Feb 2025 08:30 PM IST
सार

लाैटते समय अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्नी की माैत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन का सुराग तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन
The bike of a couple returning after visiting Banke Bihari met with an accident wife died
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन करके लौट रहे बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हाथरस के लोहरा सासनी निवासी ठा. उदयभान सिंह आगरा में निजी कंपनी में काम करते हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ आगरा में ही रहते हैं। रविवार को वह छुट्टी के दिन पत्नी सोना देवी के साथ बाइक से ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। 
विज्ञापन


शाम छह बजे घर लौटते समय गांव बरारी के पास उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोना देवी की मौत हो गई, जबकि उदयभान घायल हो गए। रिफाइनरी थाना प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल अपने स्तर से घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed