फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The arrangements failed, the joy of free travel vanished in front of the crowd

Mathura News: इंतजाम धड़ाम, भीड़ के आगे फ्री सफर की खुशी हुई गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
The arrangements failed, the joy of free travel vanished in front of the crowd
मथुरा। नए बस स्टैंड पर बस में सवार होते यात्री।  - फोटो : mathura
मथुरा। रक्षाबंधन पर तीसरे दिन रविवार को भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। जिम्मेदारों ने 65 रूटों पर 145 बसों के संचालन का दावा किया था, लेकिन कई रूटों पर बसों के इंतजार में बहनों को भटकना पड़ा। भीड़ के आगे महिलाओं की फ्री सफर की खुशी भी गायब हो गई।
विज्ञापन

रविवार को नए बस स्टैंड से जाने वाली रोडवेज बसों में यात्रियों को बस में बैठने के लिए जगह नहीं मिल रही थी। रोडवेज की बसें पूरी तरह ठसाठस भरी थीं। यात्री खिड़की से अंदर घुस रहे थे तो कोई अंदर से बाहर निकल रहा था। बस के मुख्य गेट पर यात्रियों की लंबी भीड़ और धक्का-मुक्की से लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे थे।
विज्ञापन

रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि 8 और 9 अगस्त को 33 हजार महिला यात्रियों व 4 हजार सहयोगियों ने बस में सफर किया। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए सभी रूटों पर बस चलाई गई हैं। उधर, स्थानीय रूटों पर बसें काम चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों का कहना है कि कोसीकलां, छाता, नौहझील, बरसाना के लिए बसें नहीं मिलीं तो वह डग्गेमार वाहन से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारी तमाम दावे करते रहे, लेकिन न तो महिलाओं को बस में बैठने तक की सीट मिली न ही स्थानीय रोड पर जाने वाले यात्रियों को रोडवेज बस मिल सकी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी रूटों पर बसें चल रही हैं, महिला यात्री व सहयोगी को निशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा है।


रेलवे जंक्शन पर भी यात्रियों की रही भीड़
रक्षाबंधन मनाकर लौटने वाले लोगों की जंक्शन पर काफी भीड़ रही। रविवार सुबह से ही जंक्शन पर ग्वालियर, झांसी, भोपाल की ट्रेन में भीड़ आ रही थी। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन मना कर वापस काम पर लोग जा रहे हैं, ऐसे में सभी ट्रेनें फुल होकर आ रही हैं। सामान्य टिकट वाले यात्री रिजर्वेशन कोच में पहुंचकर यात्रा कर रहे हैं, रेलवे कंट्रोल रूम पर ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed