फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The area will be evacuated from Rohingya refugees

Mathura News: रोहिंग्या शरणार्थियों से खाली कराया जाएगा इलाका

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
The area will be evacuated from Rohingya refugees
- जैंत पुलिस और प्रशासन की टीम करेगी कार्रवाई
विज्ञापन

- पुलिस ने प्लान किया तैयार, सोमवार से कार्रवाई संभव
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मणिपुर में चल रही हिंसा में रोहिंग्या एंगल सामने आने के बाद 26 जुलाई को यूपी एटीएस द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों में रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ की गई कार्रवाई अभी जारी रहेगी। पुलिस और प्रशासन अब इनसे इलाकों को खाली कराने की तैयारी में है। मथुरा में इसकी तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार से अभियान शुरू होने की संभावना है।

जैंत थाना क्षेत्र के अल्हेपुर और कोटा गांव में किराए पर खेत लेकर झोपड़ियां बनाकर रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों ने पूरी बस्ती बसा ली। यहां अस्थाई स्कूल, मस्जिद, कबाड़ के लिए गोदाम आदि की व्यवस्था कर रखी है। बिजली की लाइन खिंचवा ली है। करीब चार सालों में यह बस्ती बसाई गई है। पुलिस ने अब इनको रडार पर ले लिया है। 26 जुलाई को 31 रोहिंग्या पर अवैध रूप से रहने के आरोप में विदेश अधिनियम की धारा 14 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया था। इंस्पेक्टर जैंत अजय वर्मा ने बताया कि बस्ती को थाना क्षेत्र से खाली कराया जाएगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। बस्ती पूरी तरह से अवैध रूप से बसाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed